Type Here to Get Search Results !

रबी उपार्जन के 178.09 करोड़ रुपये जारी, भुगतान से वंचित किसान बैंक एवं खाद्य शाखा में करें संपर्क

 रबी उपार्जन के 178.09 करोड़ रुपये जारी, भुगतान से वंचित किसान बैंक एवं खाद्य शाखा में करें संपर्क


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 8,788 किसानों द्वारा 67,843.68 मीट्रिक टन गेहूं का विक्रय किया गया। उपार्जित गेहूं के भुगतान हेतु 178.09 करोड़ रुपये के ईपीओ प्राप्त हो चुके हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पाण्‍डेय ने बताया हैं कि अधिकांश किसानों के खातों में भुगतान की राशि पहुंच चुकी है, लेकिन 20 किसानों के खातों में भुगतान नहीं पहुंच पाया है। ऐसे किसान अपने संबंधित बैंक में संपर्क कर खाते की जानकारी का सत्यापन कराएं। यदि खाते में कोई त्रुटि है तो उसका सुधार कराएं। जिन किसानों को बैंक खाता नंबर बदलवाना है, वे खाद्य शाखा, जिला कार्यालय गुना में संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं, ताकि उनकी भुगतान राशि शीघ्र उनके खाते में पहुंच सके। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.