Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 196 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना

 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 196 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना


गुना 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत गुना जिले के 196 श्रद्धालु अयोध्या एवं वाराणसी (काशी) के पावन तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए ट्रेन से रवाना हुए। श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ यात्रा के लिए विदाई दी गई।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों से संवाद कर यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी। 

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, सीएमओ श्री तेज सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.