Type Here to Get Search Results !

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर गुना पुलिस सक्रिय

 सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर गुना पुलिस सक्रिय


*पुलिस फोर्स को सिंहस्थ-2028 ड्यूटी से संबंधित प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ*



               सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन हेतु प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रहीं हैं । इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में जिले में पदस्थ प्रत्येक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को सिंहस्थ-2028 में ड्यूटी से संबंधित प्रशिक्षण दिये जाने की पहल प्रारंभ कर दी गई है । निर्देशों के पालन में आज दिनांक 01 जून 2026 से 06 जून 2026 तक गुना पुलिस लाइन में छह दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण सत्र का संचालन शुरू किया गया है, जिसमें 64 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।


               प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पुलिस फोर्स को जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ-2028 प्रदेश का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं विशाल धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है । ऐसे में पुलिस बल का आधुनिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अत्यंत आवश्यक है ।


               पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण मॉड्यूल के अनुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंहस्थ परिचय, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, संचार समन्वय, धार्मिक संवेदनशीलता, जनसंपर्क व्यवहार, मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, अखाड़ों एवं शाही स्नान व्यवस्थाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।


               प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आधुनिक पुलिसिंग की अवधारणा के अनुरूप ड्रोन, सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के संचालन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया एवं राहत कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ।


               इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, सूबेदार यशवंत रघुवंशी सहित प्रशिक्षण ले रहे पुलिस अधकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.