*नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*
मृगवास थाना पुलिस की सतर्कता से दो नशा तस्कर गिरफ्तार
*आरोपियों से 10 किलो से अधिक मात्रा में गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित करीबन 06 लाख का मशरूका जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं इनमें संलिप्त माफियाओं पर सतत निगाहें रखते हुए जिनके विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध सतर्क एवं प्रभावी करते हुए अवैध मादक पदार्थ करीब 10 किलोग्राम गांजा के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
गत दिनांक 31 मई 2026 की रात्रि में मृगवास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विदिशा जिले के दो लड़के हीरो होण्डा सीडी डीलक्स मोटर सायकिल पर गांजा लेकर बडौद-आंकखेड़ी गांव के रास्ते से राजस्थान की ओर से जाने वाले हैं । थाना क्षेत्र से गांजा तस्करी की सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु मृगवास थाना क्षेत्र की सानई चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल ग्राम बड़ौद पहुंची और जहां आंकखेड़ी रोड़ स्थित फीडर के पास घात लगाकर संदेहियों के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर साइकिल व व्यक्तियों के आते दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें भागने का अवसर न देते हुए घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर जिन्होंने अपने नाम चंद्रेश पुत्र मोहन सिंह गुर्जर उम्र 21 साल एवं संतोष पुत्र अजमेर सिंह गुर्जर उम्र 21 साल निवासीगण ग्राम कंचनपुरा थाना मुगलसरांय जिला विदिशा के बताए । मुखबिर सूचना के आधार पर उनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद थैले से 10.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा कीमती करीब 05 लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमत करीब 01 लाख रुपये सहित कुल लगभग 06 लाख रुपये का मशरूका पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश कुमार भिलाला, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक वकील सिंह एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व अभय रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।
