Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 20 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार पारदी बदमाशों के विरुद्ध गुना पुलिस का विशेष अभियान जारी*


धरनावदा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 20 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार


*एक ओर अपराधियों पर सख्त शिकंजा, दूसरी ओर 'नई दिशा अभियान' से पारदी समुदाय के पुनर्वास की प्रभावी पहल*


*अपराध छोड़ने वालों को पुनर्वास का अवसर, लेकिन अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की मजबूती तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं । इसी के साथ आपराधिक गतिविधियों में सुलिप्त पारदी समुदाय के लोगों को अपराध का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु "नई दिशा अभियान" के माध्यम से जनजागरूकता, संवाद एवं पुनर्वास की अभिनव पहल भी निरंतर जारी है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य है कि जो व्यक्ति अपराध का मार्ग छोड़कर सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहते हैं, उन्हें शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में लाया जाए । वहीं जो व्यक्ति अपराध की गतिविधियों में संलिप्त रहकर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हैं अथवा न्यायालयीन कार्यवाही से फरार रहते हैं, उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के लगभग 20 वर्ष पुराने प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।


               गौरतलब है कि वर्ष 2005 में आरोपी कैलाश पुत्र गोलू पारदी, निवासी ग्राम बीलाखेड़ी, थाना धरनावदा, अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था, जिसके विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 289/05, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था। उक्त प्रकरण में आरोपी कैलाश पारदी के न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय राघौगढ़ द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 529/05 में आरोपी के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा फरार पारदी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धरनावदा थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए फरार पारदी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इस हेतु पुलिस की सघन दबिश एवं तलाश के परिणामस्वरूप आज दिनांक 28 जून 2026 को उपरोक्त प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी कैलाश पुत्र गोलू पारदी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम बीलाखेड़ी, थाना धरनावदा, जिला गुना को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसके विरुद्ध अग्रिम न्यायिक कार्यवाही की गई ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में अपराध नियंत्रण गुना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । पारदी समुदाय सहित सभी वर्गों के लोगों को सम्मानजनक जीवन अपनाने एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है, किंतु यदि कोई व्यक्ति अपराध की राह नहीं छोड़ता, कानून की अवहेलना करता है अथवा न्यायालयीन कार्यवाही से फरार रहता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । फरार अपराधियों, इनामी बदमाशों एवं वारंटियों के विरुद्ध गुना पुलिस का विशेष अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.