*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*
चांचौड़ा थाना पुलिस की बड़ी सफलता, मारपीट के 23 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक नीरज राणा और उनकी टीम द्वारा बडी़ सफलता हासिल करते हुए मारपीट के 23 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 में आरोपी बापूलाल पुत्र निरभा भील निवासी ग्राम सागोड़ी थाना चांचौड़ा के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर जिसके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध धारा 341, 323, 506बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय चाचौडा द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 424/03 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।
चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी बापूलाल भील की निरंतर तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 11 जून 2026 को मुखबिर सूचनापर चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी बापूलाल पुत्र निरभा भील उम्र 60 साल निवासी ग्राम सागोड़ी थाना चांचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चांचौड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
चांचौड़ा थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हरिसिंह सेन, आरक्षक सत्येन्द्र लोधी एवं आरक्षक जशरथ कुशवाह का विशेष योगदान रहा है ।
