Type Here to Get Search Results !

गुना जिले में खाद वितरण व्‍यवस्‍था के संबंध में जारी किये जाने वाला नियमित बुलेटिन

 गुना जिले में खाद वितरण व्‍यवस्‍था के संबंध में जारी किये जाने वाला नियमित बुलेटिन


Guna- 

·                 खरीफ सीजन वर्ष 2026 अंतर्गत  दिनांक 01 अप्रेल 2026 से आज दिनांक तक आईएफएमएस पोर्टल अनुसार यूरिया 13837 मे0टन, टीएसपी/डीएपी 4340 मे0टन, एनपीके 8740 मे0टन, एसएसपी 2445 मे0टन एवं एमओपी 37 मे0टन खाद कृषकों को वितरित  किया जा चुका है


·                  जिलें में आज दिनांक को यूरिया 10746 मे0टन, टीएसपी 417  मे0टन, एनपीके 3888 मे0टन ,एसएसपी 3528 मे0टन एवं एमओपी 103 मे0टन खाद कृषकों को वितरण हेतु उपलब्‍ध है ।


·                 जिलें को आज चंबल कंपनी की यूरिया रैक (1273.5 में टन) एवं एन पी के 10:26:26 (1300.8 में टन)  प्राप्‍त हो चुकी है जिसे सहकारी समितियों, एम0पी0एग्रो एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को उपलब्‍ध कराया जा रहा है जो कि ई टोकन के माध्‍यम से कृषकों को वितरित किया जायेगा ।


·                 जिले में कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा कृषको को डीएपी के स्थान पर एनपीके एवं नैनो उर्वरको का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही हैं। जिले में डबल लॉक केन्द्र के 500-500 टोकन तथा निजी उर्वरक विक्रेता, एम.पी.एग्रो.एवं 86 सहकारी समितियों पर 200-200 टोकन जारी किये जा रहे हैं। आज दिनांक 11.06.2026 तक 73 सहकारी समितियों में यूरिया एवं एनपीके खाद पहुंच चुका है जो सहकारी समितियों के सदस्यो को विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगा।


·                    कृषक भाई फसल की बोबनी हेतु डीएपी के स्‍थान पर एन पी के (10:26:26, 12:32:16, 20:20:0:13 आदि)  उर्वरक  का उपयोग अधिक प्रभावी है । एवं कृषक अपनी फसलों में समय से नेनौ उर्वरकेां का प्रयोग भी कर सकतें है जो आसानी से उपलब्‍ध होने के साथ ही  दानेंदार यूरिया के समान ही प्रभावी है ।


नोट –


·                 म.प्र. राज्‍य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल द्धारा सभी डबल लॉक केन्‍द्रो को शनिवार एवं रविवार को भी खोला जाकर ई टोकन के माध्‍यम से खाद वितरण कार्य किया जावेगा ।


·                 सभी किसान भाईयो से निवेदन है कि जो कृषक जिस सहकारी समिति के सदस्‍य है उसी सहकारी समिति के टोकन द्वारा खाद प्राप्‍त कर सकते है अन्‍य कृषक टोकन बुक करते समय ध्‍यान दे की गैर समिति सदस्‍यो को किसी भी समिति द्वारा खाद ही दिया जाएगा इसलिए किसी भी समिति का टोकन बुक ना करते हुए डबल लॉक केनद्रो, एमपी एग्रो, या निजी डीलर का विकल्‍प चयन करे अन्‍यथा आपका ई-टोकन अमान्‍य हो जायेगा।


·                    सभी किसान भाईयो से निवेदन है कि ई विकास प्रणाली के माध्‍यम से पहलें एन0पी0के या एस.एस.पी. खाद का उठाव करनें के पश्‍चात ही यूरिया खाद का उठाव करें अन्‍यथा यूरिया खाद पहलें लेने के उपरांत एनपीके/एसएसपी खाद इस सीजन हेतु बुक नही किया जा सकेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.