बाल श्रम मुक्त समाज की संकल्पना को साकार करते हुये विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गुना शहर में चलाया गया अभियान
गुना
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12.06.2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम विभाग के अंतर्गत गठित बाल श्रमिक जिला टास्क फॉर्स समिति, गुना के संयुक्त तत्वाधान में बाल श्रम के उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत श्रीमती वंदना त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सर्वेश चतुर्वेदी, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं श्रमपदाधिकारी श्री आशीष तिवारी, बाल श्रमिक जिला टास्क फॉर्स समिति के सदस्यों द्वारा गुना शहर का भ्रमण किया।
श्रीमती वंदना त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहर का भ्रमण करते हुये दुकानदारों, दुकान पर काम करते नाबालिग बच्चों, चौराहा बस स्टेंड पर स्थित आमजन को संदेश दिया गया कि बच्चों का असली स्थान कारखानों या दुकानों में नहीं, बल्कि स्कूलों में है इसका स्थायी समाधान शिक्षा ही है बाल श्रम किसी भी सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित बचपन पाने का अधिकार है। जब तक हम हर बच्चे को स्कूल नहीं पहुँचाते, तब तक देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना अधूरी है। बाल श्रम को सिर्फ कानून के भरोसे नहीं रोका जा सकता, इसके लिए सामाजिक चेतना और जनता की भागीदारी जरूरी है। यदि आप कहीं भी किसी बच्चे को मजदूरी करते देखें, तो तुरंत इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। इस अभियान के अतर्गत बाल श्रमिक जिला टास्क फॉर्स समिति, गुना द्वारा शहर में स्थित दुकानों से चार बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराने हेतु कार्यवाही की गयी।
