Type Here to Get Search Results !

डबल लॉक केंद्र पर नई लाइन व्यवस्था लागू, खाद वितरण हआ अधिक व्यवस्थित

 डबल लॉक केंद्र पर नई लाइन व्यवस्था लागू, खाद वितरण हआ अधिक व्यवस्थित



गुना 


किसानों को सुगमता एवं व्यवस्थित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसीलदार गुना ग्रामीण श्री मयंक तिवारी ने शुक्रवार को नानाखेड़ी स्थित डबल लॉक उर्वरक वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान किसानों को टोकन स्कैनिंग के माध्यम से सुव्यवस्थित तरीके से खाद वितरण कराया गया। वितरण प्रक्रिया को तेज एवं सुचारू बनाने के लिए स्कैनिंग एवं खाद वितरण हेतु पृथक-पृथक काउंटर संचालित कराए गए तथा कुल तीन काउंटरों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई गई।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वितरण केंद्र पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। 


व्यवस्थाओं में सुधार एवं अतिरिक्त काउंटर संचालित होने से किसानों की भीड़ में कमी आई तथा खाद वितरण प्रक्रिया अधिक सुगम और व्यवस्थित हुई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.