*गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*
बमौरी थाना पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग प्रकरणों में जारी दो वारंटों में फरार आरोपी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा मारपीट के अलग-अलग प्रकरणों में माननीय न्यायालय से जारी दो वारंटों में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में आरोपी लक्ष्मण पुत्र सोमा सहरिया निवासी ग्राम सिलावटी थाना बमौरी जिला गुना के विरुद्ध बमौरी थाने में अपराध क्रमांक 114/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1100/19 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
इसी प्रकार आरोपी लक्ष्मण सहिरयार के विरुद्ध ही बमौरी थाने में अपराध क्रमांक 160/22 धारा 294, 323, 506 भादवि के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में भी आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1783/22 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।
उक्त दोनों ही प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटी लक्ष्मण सहरिया की बमौरी थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के दौरान आज दिनांक 12 जून 2026 को वारंटी के संबंध में मुखबिर सूचना पर बमौरी थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी लक्ष्मण पुत्र सोमा सहरिया उम्र 42 साल निवासी ग्राम सिलावटी थाना बमौरी जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
बमौरी थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में सउनि माखन सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक माखन चौधरी एवं आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है ।
