आवास संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु "विशेष जनसुनवाई" 30 को
गुना। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत दिनांक 30.06.2026 को प्रातः 11.00 बजे जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत हितग्राहियों की सुविधा हेतु उनकी मांग/शिकायत/आवास किस्तृ भुगतान आदि से संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में विशेष जन सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जन सुनवाई में जिले की समस्त जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों/ग्रामों में ग्रामवासियों को डोडी/सोशल मीडिया आदि के माध्यम से सूचित किया जा रहा है, जिससे वे जन सुनवाई में उपस्थित होकर अपनी आवास संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करा सकें।
