Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना पुलिस की सक्रियता से लूट की वारदात का खुलासा

 मृगवास थाना पुलिस की सक्रियता से लूट की वारदात का खुलासा


*एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद, शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी*



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं उनके त्वरित खुलासे हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना मृगवास पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाईल फोन बरामद कर लिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 जनवरी  2026 को फरियादी अशोक पुत्र भंवरलाल अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जौहरीपुरा थाना मृगवास जिला गुना के द्वारा मृगवास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 12 जनवरी 2026 को बीनागंज से अपने गांव जौहरीपुरा जा रहा था कि रास्ते में कुसुमपुरा मोड के पास एक बाईक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोकर लिया और मारपीट कर  उससे दो मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं 34 हजार रुपये नगद लूट कर ले गए । उक्त रिपोर्ट पर मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 309(6) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मृगवास पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का गहन विश्लेषण किया गया एवं विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी के लगातार प्रयास किए गए । इसमें पुलिस की सक्रिय कार्यवाही के परिणाम स्वरुप प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली गई एवं जिनकी तलाश में सघन दबिशें दी जा रही हैं । आरोपियों की तलाश के क्रम में गत दिनांक 14 जून 2026 को एक आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण के एक आरोपी राकेश पुत्र रामबक्श भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम पीपल्याखुशाल थाना चाचौडा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई ।


               पूछताछ के दौरान आरोपी राकेश भील ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उक्त लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश भील को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है । प्रकरण में फरार शेष दोनों आरोपियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर शेष माल बरामद किया जाएगा ।   


               मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी  उनि संदीप यादव, सउनि केदार सिंह सगर, सउनि अजीत कुजूर, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेश मीना, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक जीतेन्द्र सिंह यादव, आरक्षक विकास राठौ, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नीरज धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक रामवीर रघुवंशी, आरक्षक नरेन्द्र बहादुर गुरूंग, आरक्षक रविन्द्र सिंह एवं सायवर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.