*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में आरोपी इरफान खांन निवासी हरिजन बस्ती बजरंगगढ़ रोड़ गुना के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 206/22 धारा भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 615/22 में जिसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी इरुान खांन की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 15 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी इरफान उर्फ अज्जू पुत्र छोटे खांन उम्र 45 साल निवासी हरिजन बस्ती बजरंगगढ़ रोड़ गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक अनिल रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
