Type Here to Get Search Results !

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व दिवस पर जल संरक्षण विषयक प्रतियोगिताओं का आयोजन

 विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व दिवस पर जल संरक्षण विषयक प्रतियोगिताओं का आयोजन


गुना 

आज विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व दिवस डिग्री कॉलेज राघौगढ़ में जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य थीम क्लाइमेट चेंज अभी नहीं तो कभी नहीं विषय पर प्रतिभागियों द्वारा निबंध एवं भाषण एवं कविता पाठ किए गए।

 इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से केबी शर्मा द्वारा बताया गया कि जल का उपयोग तेल की तरह करो एवं अपने घरों में सीमित बर्तनों का इस्तेमाल करो ताकि जल अपव्यय रुक सके। 

कॉलेज की प्राचार्य माया परस्ते ने भी अत्यधिक संसाधनों के उपयोग पर अंकुश लगाकर अपने सभी विद्यार्थियों को और महिला मित्रों को जल संरक्षण एवं संवर्धन का सीमित उपयोग करने के सुझाव दिए।

 प्रोफेसर पटेल द्वारा सभी अभ्यर्थियों के निबंध का प्रथम एवं द्वितीय तृतीय पुरस्कार का चयन किया गया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.