Type Here to Get Search Results !

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर हुई सील बंद की कार्यवाही

 अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर हुई सील बंद की कार्यवाही 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धाराशिव में एम.के. आदिले द्वारा संचालित एक क्लीनिक पर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये उसे सील बंद किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय टीम ने क्लीनिक संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा। किंतु संबंधित संचालक द्वारा क्लीनिक संचालन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके। दस्तावेजों के अभाव में नियमानुसार क्लीनिक को सील बंद करने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार नवागढ़ उमाकांत जायसवाल , खंड चिकित्सा अधिकारी नवागढ़ के प्रतिनिधि डॉ. विशाल खन्ना तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर विजय शंकर निर्मलकर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.