Type Here to Get Search Results !

ब्लॉक कांग्रेस नें राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जमकर किया प्रदर्शन

 ब्लॉक कांग्रेस नें राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जमकर किया प्रदर्शन।


निर्वाचन आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।


लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा......सुरेन्द्र चौधरी



राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन षड्यंत्रपूर्वक निरस्त कर लोकतंत्र की हत्या किए जाने तथा इस अलोकतांत्रिक एवं पक्षपातपूर्ण निर्णय के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के तत्वावधान में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं नरयावली विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर की मुख्य उपस्थिति में उप तहसील कार्यालय नरयावली के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर तीखा विरोध दर्ज कराया गया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है।यह निर्णय पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है तथा लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करेगी।नरयावली विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सर्वोपरि होती है,लेकिन जिस प्रकार विपक्ष की उम्मीदवार को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास किया गया है,वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस पार्टी आमजनों की आवाज बनकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेंगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है,लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा संविधान की गरिमा बनाए रखने की मांग की।प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमर सिंह ठाकुर, अभय सिंह,मंगल पटेल, राघवेंद्र सिंह,धर्मेंद्र यादव, दिलीप रावत,शुभम साहू, राजपाल सिंह ठाकुर, राजवीर लोधी, सत्यम ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर सुखलाल,दीपेंद्र सिंह राजपूत,आनंद सोनी, रिंकू दीक्षित, अरविंद सोनी,राधेश्याम यादव,अनुज आदित्य यादव,सत्यभान सेन, दिलीप कुमार अहिरवार,गणेश ठाकुर,देवी सिंह राधेश्याम यादव,दीपेश राय,रणवीर लोधी, अब्बास खान,मोतीलाल साहू,आदित्य रावत, मुकेश यादव, अंतेश यादव, विपिन शर्मा,प्रीतम अहिरवार, केशव अहिरवार,रिंकू राजपूत, नरेश अहिरवार, सोनू अहिरवार,देवेंद्र सिंह,धन सिंह आदिवासी,राजा अहिरवार,अजय अहिरवार,मोनू बंसल,छोटेलाल आदिवासी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.