Type Here to Get Search Results !

जिले में दूरसंचार सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित

 जिले में दूरसंचार सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित


गुना 

जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रबंधक ई-गवर्नेस श्री गौतम श्रीवास्‍तव, समिति के सदस्यों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान जिले में दूरसंचार सेवाओं की वर्तमान स्थिति, नेटवर्क कवरेज, मोबाइल टावरों की स्थापना एवं दूरसंचार अवसंरचना से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि दूरसंचार अवसंरचनाओं की स्थापना के लिए आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए तथा स्वीकृत कार्यों को शीघ्रता से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को नेटवर्क संबंधी समस्याओं के निराकरण, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों एवं कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने वाई-फाई कनेक्टिविटी के माध्यम से की जाने वाली व्हाट्सएप कॉलिंग में आ रही समस्याओं एवं उनके कारणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों से तकनीकी कारणों एवं उपलब्ध समाधान के संबंध में चर्चा की तथा आमजन को बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं नेटवर्क संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। 

बैठक में दूरसंचार सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुझावों एवं व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.