मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹203.56 करोड़ से अधिक पेंशन राशि का अंतरण
गुना जिले के कुल 30 हजार 117 हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 80 लाख 70 हजार 200 रूपये की राशि का अंतरण
गुना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मंत्रालय भोपाल से सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में ₹203.56 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले के 30 हजार 117 हितग्राहियों को राशि 1 करोड़ 80 लाख 70 हजार 200 रूपये की राशि अंतरण की गयी। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा उपस्थित हितग्राहियों से संवाद भी किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री दिनेश चंदेल सहित हितग्राहीजन उपस्थित रहे।
