Type Here to Get Search Results !

स्कूल चले अभियान अंतर्गत अपर कलेक्टर ने किया हाई स्कूल कुशमौदा का निरीक्षण

 स्कूल चले अभियान अंतर्गत अपर कलेक्टर ने किया हाई  स्कूल कुशमौदा का निरीक्षण



गुना 

स्कूल चले अभियान के अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन द्वारा हाई  स्कूल कुशमौदा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

अपर कलेक्टर श्री जैन ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पेन एवं पुस्तकें वितरित की गईं। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से चर्चा कर संचालित गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी ली तथा शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा विद्यालय के समुचित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.