Type Here to Get Search Results !

दिनांक 28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

 दिनांक 28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी “दो बूंद जिंदगी की” खुराक


गुना 

भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि प्रदेश पिछले लगभग 15 वर्षों से पोलियो मुक्त है, जो जनसहभागिता एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। हालांकि विश्व के कुछ देशों में अभी भी वाइल्ड पोलियो वायरस का संक्रमण मौजूद है। ऐसे में पोलियो वायरस की पुनः वापसी की आशंका को देखते हुए बच्चों में पोलियो के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना आवश्यक है।

अभियान के प्रथम दिवस रविवार, 28 जून 2026 को जिलेभर में बूथ स्थापित कर प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच सके।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.