Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम राघौगढ़ द्वारा भू-अर्जन शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष कैंप आयोजित; मौके पर हुआ त्वरित समाधान

 कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम राघौगढ़ द्वारा भू-अर्जन शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष कैंप आयोजित; मौके पर हुआ त्वरित समाधान


Guna- 

कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के कुशल निर्देशन में आज एसडीएम राघौगढ़ श्री अमित सोनी द्वारा तहसील कार्यालय मकसूदनगढ़ में विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप सुठालिया परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन (Land Acquisition) से संबंधित उन शिकायतों के लिए लगाया गया था।

शिविर में एसडीएम श्री अमित सोनी के साथ तहसीलदार श्री उदय जाटव, जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता सुश्री अपेक्षा सिसोदिया एवं सब-इंजीनियर उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बेहद गहनता से सुना गया, मुआवजे के भुगतान से संबंधित फाइलों की वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई और विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शेष मामलों के निपटारे के लिए अगला कैंप 15 दिवस बाद पुनः आयोजित किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.