Type Here to Get Search Results !

राजगढ़ जिला को देश में प्रथम आने पर राघौगढ़ के लाल डॉ. जलाल उद्दीन दौराना को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

 राजगढ़ जिला को देश में प्रथम आने पर राघौगढ़ के लाल डॉ. जलाल उद्दीन दौराना को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित




भोपाल -
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन के नेतृत्व में जिला राजगढ़ की स्वास्थ्य टीम ने देश में सबसे तेज , लक्ष्य की प्राप्ति की ! इस उपलब्धि से देश के स्वास्थ्य विभाग के मानचित्र पर राजगढ़ का नाम चमकदार सितारा बन कर उभरा है। किशोरी बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण में देश में सबसे पहले जिले ने प्राप्त किया था प्रथम स्थान 
 रविवार को जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजगढ़ के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन दौराना को देश में एचपीवी टीकाकरण में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया। डॉ. दौराना के नेतृत्व में राजगढ़ जिले की स्वास्थ्य टीम ने एचपीवी किशोरी बालिकाओं को लगाये जाने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में निर्धारित लक्ष्य को देश में सबसे पहले पूर्णकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ राजगढ़ ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अभियान के दौरान जिले के हजारों पात्र किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया गया, जिससे राजगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी जिला बनकर उभरा।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. जलाल उद्दीन दौराना ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे राजगढ़ जिले की स्वास्थ्य टीम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मैदानी कर्मचारियों तथा जिले के जागरूक नागरिकों का है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिले के प्रभारी एवं जनप्रतिनिधियों में मंत्री गौतम टेटवाल, मंत्री नारायण सिंह पंवार, सभी विधायकों, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल, पूर्व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया तथा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट समन्वय को दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने इस अभियान को जन-उत्सव का रूप देकर अभूतपूर्व सफलता दिलाई।
डॉ. दौराना ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व के साथ-साथ आगे भी और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा है।हमारे सभी साथियों ने इस कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह मनाया ! राजगढ़ जिले के जागरूक नागरिकों इस उत्सव में शामिल हुए ! अपने बच्चियों को टीकाकृत करवाया ! और जिला ना केवल मध्यप्रदेश में बल्कि संपूर्ण देश में सबसे पहले शत प्रतिशत टीकाकरण कर प्रथम स्थान पर पहुँचा! 
ये सम्मान हमे जितना ख़ुशी दे रहा है , उससे ज़्यादा प्रेरणा दे रहा है की। हम और अच्छा कार्य करें !

 पारिवारिक विरासत भी रही गौरवशाली- 
डॉ. जलाल उद्दीन दौराना का परिवार चिकित्सा सेवा की समृद्ध परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके परिवार को कई पीढ़ियों तक राघोगढ़ रियासत के राज हकीम का सम्मान प्राप्त रहा। वे दिवंगत राज हकीम डॉ. कबीरुद्दीन के पुत्र हैं। बताया जाता है कि उनका परिवार कई पीढ़ियों पूर्व गागरोन से राघोगढ़ आकर राजपरिवार की सेवा से जुड़ा और तब से निरंतर जनस्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। आज भी दौराणा दवाखाना राघोगढ़, साडा प्राइवेट नर्सिंग होम साडा कॉलोनी तथा दोराणा दवाखाना लटेरी में संचालित हैं !
इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि मजबूत नेतृत्व, टीम भावना और जनसहभागिता के बल पर राजगढ़ जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.