राघौगढ़ -सरस्वती शिशु मंदिर लालापुरा राघोगढ़ विद्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हुआ प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य था आचार्य दीदी में शिक्षण का विकास ओर आधुनिक तकनीकी से अवगत कराना ओर शिक्षण में नैतिक मूल्यों का समावेश करना वर्ग का समापन दीप प्रज्ज्वलित एंव अतिथि के स्वागत से हुआ वर्ग संयोजक शिवकुमार तिवारी ने पांच दिवसिय वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया पांच दिन की दिनचर्या की जानकारी दी इस के बाद आचार्य/दीदी ने अपने पांच दिन के वर्ग के अनुभब साझा किये मुख्य अतिथि महेश शर्मा द्धारा भैया/बहिनो के शिक्षण, अनुशासन, ओर संस्कार पर उन्होंने सबका मार्गदर्शन किया जो संस्कार सरस्वती शिशु मन्दिर में दिये जाते है यहाँ पाठ्यक्रम पूरा करना नही है ।


