Type Here to Get Search Results !

म्याना पुलिस की संवेदनशील एवं तत्पर कार्यवाही से गुमशुदा बालक सकुशल परिजनों को मिला

 म्याना पुलिस की संवेदनशील एवं तत्पर कार्यवाही से गुमशुदा बालक सकुशल परिजनों को मिला


*महज कुछ ही समय में खोज निकाला 14 वर्षीय बालक, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*


*बाल सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस की प्रतिबद्धता*  



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में पूरी मुस्‍तैदी, सजगता एवं कर्तव्‍यपरायणता के साथ कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से बिना बताए चले गए एक नाबालिग बालक को सकुशल खोजकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है ।


               प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जून 2026 को सायंकाल लगभग 6 से 7 बजे म्याना थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय एक बालक अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था । बालक के अचानक घर से लापता हो जाने पर परिजन चिंतित एवं परेशान हो गए तथा उसकी तलाश की गई । काफी प्रयासों के बाद भी बालक का पता नहीं चलने पर परिजनों द्वारा आज दिनांक 15 जून 2026 के सुबह इसकी सूचना म्याना थाने पर दी गई ।


               सूचना प्राप्त होते ही थाना म्याना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालक की तत्काल खोजबीन प्रारंभ की । पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं अन्य आवश्यक प्रयास किए गए । लगातार एवं सुनियोजित प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस को बालक का पता लगाने में सफलता मिली और मात्र 06 घंटे के भीतर ही उसे सकुशल खोज लिया गया । बालक के सुरक्षित मिलने के बाद उसे विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । अपने पुत्र को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा म्याना पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया ।              


         म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप रघुवंशी एवं आरक्षक देवेंद्र जाटव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.