Type Here to Get Search Results !

मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने करीबन सवा किलोग्राम गांजा सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का सतत प्रहार*  


मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने करीबन सवा किलोग्राम गांजा सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की क्रय, बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्‍करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब सवा किलोग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 30 मई 2026 की रात्रि में मधुसूदनगढ़ थाना  पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बिना नंबर की एक टीव्हीएस राइडर मोटर सायकिल पर एक व्यक्ति गांजा लेकर उसकी बिक्री हेतु भोपाल रोड़ स्थित बुढ़ना गांव के मोड़ के पास खड़ा है । थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की इस सूचना के मिलते ही मधुसूदनगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल भोपाल रोड़ पर मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए अनुसार मोटर सायकिल के साथ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखते ही वहां से भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस द्वारा सतर्कता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए उसे मौके पर धर दबोच लिया गया । जिसने पूछताछ में अपना नाम करन सिंह पुत्र कैलाश नारायण मीना उम्र 51 साल निवासी टपरा कॉलोनी कुम्भराज जिला गुना का बताया । मुखबिर सूचना के आधार उसकी विधिवत तलाशी लने पर उनके पास मौजूद थैले से कुल 1.206 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा कीमती लगभग 20 हजार रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती 80 हजार रूपये सहित कुल तकरीबन 01 लाख रूपये का मशरूका पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध मधुसूदनगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


                नशे के विरूद्ध मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक पंजाब सिंह, उकावद चौकी प्रभारी उपिनरीक्षक रवि भिलाला, सउनि अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक अजेन्द्रपाल सिंह, आरक्षक विनीत मौर्य, आरक्षक अजय रघुवंशी एवं आरक्षक अंकित चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.