केंट थाना पुलिस की दोहरी कार्यवाही
*एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में फरार आरोपी सहित एक स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों सहित वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड हेतु एक अभियान के रुप में कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना पुलिस द्वारा दोहरी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी सहित एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 मई 2026 को कैंट थाना पुलिस ने मालपुर रोड़ से गांजा तस्कर चरण सिंह धाकड़ निवासी ग्राम बरखेड़ा गिर्द थाना बजरंगगढ़ को 3.395 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 342/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । इस दौरान आरोपी से बरामद गांजे के संबंध में पूछने पर उसे उक्त गांजा विदिशा जिले के गंज बासौदा निवासी बृजनारायण बैरागी द्वारा उपलब्ध कराया जाना बताया गया था, जिस पर से प्रकरण में बृजनारायण बैरागी को भी आरोपी शुमार कर धारा 29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा किया गया था ।
एनडीपीएस एक्ट के उक्त प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार चल रहे आरोपी बृजनारायण बैरागी की केंट थाना पुलिस द्वारा निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 21 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी बृजनारायण पुत्र मोहनप्रसाद बैरागी उम्र 50 साल निवासी गंज बासौदा जिला विदिशा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
इसी प्रकार माननीय न्यायालय गुना के प्रकरण क्रमांक 455/18 धारा 294, 323 भादवि में लंबे समय से फरार वारंटी नरेन्द्र पुत्र दुर्गाप्रसाद पंत उम्र 43 साल निवासी सिरोंज जिला विदिशा को भी केंट थाना पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
केंट थाना पुलिस की इस दोहरी एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि ईश्वर टोप्पो, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं साईबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है ।
