Type Here to Get Search Results !

मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आगवानी जुलूश के दौरान महिलाओं के गले से चैन चोरी की सनसनीखेज बारदातों का खुलाशा

 मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आगवानी जुलूश के दौरान महिलाओं के गले से चैन चोरी की सनसनीखेज बारदातों का खुलाशा


*दिल्ली के शातिर महिला-पुरूषों की गेंग ने दिया था चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम*


*केंट थाना पुलिस ने चार महिलाओ सहित कुल सात आरोपी किये विधिवत गिरफ्तार*


*आरोपियों से लगभग साढ़े सात लाख रूपये मूल्य की चोरी हुईं सोने की तीन चैनें बरामद*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध निंयत्रण हेतु पूरी सतर्कता एवं नियंत्रण से अपना कर्तव्य निर्वहन किया जा रहा है । इसके तहत गुना पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आपराधिक तत्वों पर निरंतर कार्यवाहियां करते हुये उन्हें उनके अंजामो तक पहुंचाया जा रहा है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिगत दिनों शहर में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आगवानी जुलूश के दौरान महिलाओं के गले से सोने की 03 चैनें चोरी की सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा करते हुए दिल्ली निवासी 04 महिलाओं सहित कुल 07 आरोपी गिरफ्तार किये हैं ।


               उल्लेखनीय है कि फरियादिया श्रीमती अल्का जैन द्वारा केंट थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 03 जून 2026 को जैन मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आगवानी जुलूश के दौरान उसके तथा संध्या जैन के गले में पहनी हुईं सोने की दो चैनें भीड़ का फायदा उठाकर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 448/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।


               इसी प्रकार फरियादी प्रदीप सर्राफ निवासी पुरानी गल्ला मण्डी गुना के द्वारा भी मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आगवानी जुलूश के दौरान ही अपनी पत्नि अजू सर्राफ के गले से भी सोने की चौन चोरी होने की रिपोर्ट केंट थाने में दर्ज कराई गई थी । जिस पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 459/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


               गुना पुलिस द्वारा चैन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेकर अज्ञात आरोपियों की पहचान हेतु अपने मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सिस्टम का उपयोग करते हुए उनकी पतारसी के सतत प्रयास किए गए । जिसके परिणामस्वरूप आगवानी जुलूश में चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली महिला-पुरूषों की गेंग के देवास में पकड़े जाने पर केंट थाना पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 04 महिला तथा 03 पुरूष आरोपी 1-रवि पुत्र राजा उम्र 29 साल, 2-देवी पत्नि रवि उम्र 40 साल निवासीगण नेवसराय दक्षिण दिल्ली, 3-देवेन्द्र पुत्र प्रकाश उम्र 40 साल, 4-ज्योति पत्नि सागर अन्ना मानकर उम्र 30 साल, 5-मगमा पत्नि चंगा उम्र 36 साल, 6-जया पत्नि शिवराज उम्र 55 साल एवं 7-राहुल उर्फ विशाल पुत्र नागिया उम्र 30 साल निवासीगण अम्बेडकर नगर दक्षिण दिल्ली को उक्त दोंनों ही प्रकरणों नियमानुसार गिरफ्तार कर चोरी हुई सोने की तीनों चैनें कुल कीमती करीबन 7.50 लाख रूपये की बरामद की गईं हैं ।


               केंट थाना पुलिस की इस सक्रिय एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, आरक्षक डेविड मिंज, आरक्षक जगदीश रावत एवं साइबर सेल से आरक्षक नीलेश रघुवंशी व आरक्षक राजीव रघुवंशी का विशेष योगदान योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.