गुना - गुना में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंचम सिंह भील के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 15 जून 2026 को लोकतंत्र की रक्षा हेतु विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।
हनुमान चौराहे पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपा कार्यालय के सामने चुनाव आयोग के पुतले का दहन कर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी के नामांकन को गैरकानूनी तरीके से निरस्त करने के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दीपक बीलर-वान , सौरभ यादव , राघौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष नीतू यादव , गुना विधानसभा अध्यक्ष सोनू मेहर , चाचौड़ा विधानसभा अध्यक्ष रानू मीणा , दीपक यादव मानपुर, पवन प्रजापति रुठियाई, एवं सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन पंकज कनेरिया गुना विधानसभा प्रत्याशी , आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नारायण सिंह विंडल भील , रजनीश शर्मा , एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






