कलेक्टर द्वारा 02 आदतन अपराधियों को एक-एक वर्ष के लिये किया जिलाबदर
गुना
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले के 02 आदतन अपराधी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के अंतर्गत 01-01 वर्ष के लिए जिलाबदर करने के आदेश जारी किए गये हैं।
जारी आदेश अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कन्याल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी दीपेन्द्र रघुवंशी पुत्र देवेन्द्र रघुवंशी उम्र 22 साल निवासी मण्डी के पास नानाखेड़ी थाना कैंट जिला गुना एवं रोनू उर्फ रानू कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह उम्र 30 साल निवासी पिपरोदा खुर्द थाना कैंट जिला गुना को 01-01 वर्ष के लिये गुना जिला एवं इससे लगी सीमावर्ती जिले शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल की सीमा से निष्कासन संबंधी आदेश पारित किये गये हैं।
