अवैध एम-सेंड के भंडारण एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने गुना शहर के नानाखेड़ी क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध रूप से एम-सेंड के भंडारण एवं परिवहन पर कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में एम-सेंड का अवैध भंडारण एवं परिवहन किया जाना पाया गया। खनिज विभाग ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया है। प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।
