जिला गुना के पैरा लीगल वॉलंटियर्स हेतु प्रकरण सूचना प्रणाली (CIS) एवं साइबर सुरक्षा पर आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
गुना
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र, गुना में पैरालीगल वालंटियर्स की दक्षता संवर्धन हेतु - प्रकरण सूचना प्रणाली (सीआईएस 4.0) एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के उद्बोधन सत्र में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कहा गया कि जब तक पैरा लीगल वालंटियर्स स्वयं डिजिटल रूप से साक्षर नहीं होंगे, तब तक वे आमजन और जरूरतमंदों की सही मदद नहीं कर सकते। उक्त अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व एवं रूपरेखा पर उपस्थित पैरालीगल वॉलेंटियर्स को मार्गदर्शित करते हुये पैरा लीगल वालंटियर्स को इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक डिजिटल न्याय पहुँचाने में मदद करने का आव्हान किया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री योगेश राठौर सिस्टम ऑफिसर जिला न्यायालय गुना द्वारा सीआईएस 4.0, प्रकरण की स्थिति, पेशी सूची देखने, ई-कोर्ट्स मोबाइल ऐप वलइबर साइबर सेल (पुलिस विभाग) जिला गुना से साईबर मामलों के विशेषज्ञ श्री भूपेन्द्र खटीक द्वारा साइबर खतरों, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी व यूपीआई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ठगी इत्यादि के बारे में जानकारी दी तथा उक्त साईबर धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में सचिव श्रीमती वंदना त्रिपाठी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी द्वारा पैरा लीगल वालंटियर्स की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मुख्यालय गुना सहित चॉचौडा/राधौगढ/आरोन के पैरालीगल वॉलेंटियर्स उपस्थित रहें साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना से श्री कमलेन्द्र गौर सहा. ग्रेड-03, श्री सौरभ वर्मा, सहा. ग्रेड-03 श्री गोलू सेन व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री योगेन्द्र शर्मा सहा. ग्रेड-03 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना द्वारा किया गया।
