Type Here to Get Search Results !

सोने की चैन चोरी के 08 प्रकरणों का पर्दाफाश, तीन राज्यों में फैले तीन संगठित गिरोहों के कुल 13 आरोपी गिरफ्तार

 संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस की बड़ी एवं ऐतिहासिक सफलता


सोने की चैन चोरी के 08 प्रकरणों का पर्दाफाश, तीन राज्यों में फैले तीन संगठित गिरोहों के कुल 13 आरोपी गिरफ्तार


*चोरी गई सोने की सभी 11 चैनें कीमती लगभग 21.20 लाख रुपये मूल्य की बरामद*



*तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं अंतर्राज्यीय दक्ष कार्यवाही से गुना पुलिस की बड़ी उपलब्धि, कई राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को दबोचा*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर सुनियोजित एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है । अपराधियों के विरुद्ध तकनीक आधारित पुलिसिंग, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप गुना पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम ने शहर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों में महिलाओं को निशाना बनाकर चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अलग-अलग संगठित अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए तीनों गिरोह के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई सोने की सभी 11 चैनें अनुमानित कीमती लगभग 21.20 लाख रुपये मूल्य की बरामद की गई हैं।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 25 मई 2026 को आयोजित जैन समाज के मौन जुलूस तथा 03 जून 2026 को जैन मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की आगवानी यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने कई महिलाओं के गले से सोने की कुल 11 चैनें चोरी कर ली थीं । इन घटनाओं के संबंध में कैंट एवं कोतवाली थानों में कुल 08 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी ।


               घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर विशेष दिशा निर्देश दिए गए, जिसके बाद गुना पुलिस ने व्यापक स्तर पर जांच प्रारंभ की ।


               जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं का गहन विश्लेषण किया । लगातार की गई तकनीकी एवं मैदानी जांच के आधार पर पुलिस ने चैन चोरी की वारदातों में तीन अलग-अलग संगठित गिरोहों की संलिप्तता सुनिश्चित जिनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा गोरखपुर, प्रयागराज, जबलपुर, भोपाल, राजगढ़, देवास, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, पुणे, बड़ौदा, गोधरा आदि सहित विभिन्न शहरों में लगातार दबिश दी गई।


               लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 18 जून 2026 को पुलिस ने देवास से पहले गिरोह के 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 04 महिलाएं एवं 03 पुरुष शामिल थे 1-रवि पुत्र राजा (29 वर्ष), 2-देवी पत्नी रवि (40 वर्ष), 3-देवेन्द्र पुत्र प्रकाश (40 वर्ष), 4-ज्योति पत्नी सागर अन्ना मानकर (30 वर्ष), 5-मगमा पत्नी चंगा (36 वर्ष), 6-जया पत्नी शिवराज (55 वर्ष) एवं 7-राहुल उर्फ विशाल पुत्र नागिया (30 वर्ष) सभी निवासी दक्षिण दिल्ली  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की  सोने की 06चैनें कीमती लगभग 12.50 लाख रुपये मूल्य की बरामद की गईं ।


               शेष फरार आरोपियों की तलाश की अगली कड़ी में दिनांक 11 जुलाई 2026 को दूसरे गिरोह की 03 महिला आरोपियों 1-सरिता उर्फ पूजा पत्नी विजय लोना, 2-सुनीता पत्नी विजय लोना एवं 3-रागिनी देवी पत्नी राहुल लोना निवासीगण ग्राम बजदहा, थाना बड़हलगंज, जिला गोरखपुर (उत्तरप्रदेश)  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने की एक चैन कीमती लगभग 1.70 लाख रुपये की बरामद की गई।


               शेष फरार आरोपियों की लोकेशन पर लगातार तकनीकी निगरानी एवं पीछा करते हुए पुलिस ने 11 जुलाई 2026 को गुजरात के गोधरा से तीसरे गिरोह के 03 आरोपियों को 1-विष्णु पुत्र हरीशचंद्र पाल, निवासी गमहापुर, जिला मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश), 2-रामबाबू पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल, निवासी धनवंतीनगर, जबलपुर एवं 3-मनीष पुत्र रामवीर जाटव, निवासी मुरैना को और गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की  सोने की 04 चैनें कीमत लगभग 07 लाख रुपये की बरामद की गईं ।


               गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश के गुना, सागर, छिंदवाडा, ग्वालियर, मुरैना, भोपाल, दतिया, देवास के अतिरिक्त उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, मुजफ्फरनगर, ललितपुर आदि जिलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं ।


               गुना पुलिस द्वारा की गई सुनियोजित एवं तकनीकी जांच के परिणामस्वरूप  चैन चोरी के 08 प्रकरणों का सफल खुलासा करते हुए तीन संगठित अंतरराज्यीय गिरोहों के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आठों प्रकरणों में चोरी गई सोने की सभी 11 चैनें कुल अनुमानित कीमती लगभग 21.20 लाख रुपये की बरामद कर ली गई हैं । यह कार्यवाही संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं शीघ्र निराकरण की दिशा में गुना पुलिस की बड़ी उपलब्धि है ।


               गुना पुलिस की इस महत्वपूर्ण सफलता में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक बलवीर जाटव, प्रधान आरक्षक अशोक सरोज, शिवदयाल वर्मा, आरक्षक राजू बघेल, शुभम रघुवंशी, विकास राजपूत, सूर्यभान जाट, अविनेश रघुवंशी, महेन्द्र वर्मा, महिला आरक्षक तेजस्विता जादौन, सीसीटीवी कंट्रोल से आरक्षक ओमचरण कुशवाह, राजेश अग्निहोत्री, महिला आरक्षक दीक्षा रघुवंशी, सुधा रघुवंशी तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया एवं अभय रघुवंशी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.