Type Here to Get Search Results !

गुना के थाना कोतवाली क्षेत्र में खेलते खेलते घर की राह भटका 10 वर्षीय बालक, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

 गुना के थाना कोतवाली क्षेत्र में खेलते खेलते घर की राह भटका 10 वर्षीय बालक, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया




गुना के थाना कोतवाली क्षेत्र कृष्णा नगर बाईपास पर एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/07/2026 को शाम 04:47 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 


डायल-112 स्टाफ आरक्षक 404 गौरव देवलिया पायलट वीरेंद्र यादव ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक से स्नेहपूर्वक  पूछताछ करने पर बालक ने पिपरौधा खुर्द क्षेत्र का रहने वाला बताया। 


बालक को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर उसके गाँव पहुंचे, जहाँ आस-पास परिजन की तलाश कर उसके घर पहुंचे। जहाँ बालक के परिजन मिले, जिन्हें बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.