Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने दो गांजा तस्कर किए गिरफ्तार, आरोपियों से एक लाख मूल्य का 10 किलोग्राम गांजा बरामद

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की बड़ी कार्यवाही*  


गुना कोतवाली पुलिस ने दो गांजा तस्कर किए गिरफ्तार, आरोपियों से एक लाख मूल्य का 10 किलोग्राम गांजा बरामद



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए नशे के दो सौदागर गिरफ्तार कर करीब एक लाख मूल्य का 10 किलोग्राम गांजा बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।


               गत दिनांक 18 जुलाई 2026 की रात गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन माल गौदाम के पास दो व्यक्ति अपने-अपने साथ लिए थैलों में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उसे बेचने की फिराक में खड़े हैं । थाना क्षेत्र में गांजा सप्लाई की सूचना को गंभीरता से लेते हुए सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु गुना कोतवाली से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए दो व्यक्ति अपने-अपने साथ थैला लिए हुए मिले, जिन्हें पुलिस फोर्स ने भागने का अवसर न देते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम वरूण पुत्र अनिल शर्मा उम्र 27 साल निवासी केंट गुना एवं राहुल पुत्र हेमराज प्रजापति उम्र 21 साल निवासी बांरा (राजस्थान) के बताए एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जिनके थैलों की विधिवत तलाशी लेने पर उनमें कुल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । गांजे के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा उक्त गांजा राजस्थान के बारां निवासी इरफान रईन से लेकर आना एवं उनके द्वारा एक संगठन के रूप में कार्य करना बताया, जिस पर से प्रकरण में इरफान रईन को भी आरोपी नामदज करते हुइ तीनों आरोपियों के विरुद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 396/26 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 112(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों के गांजा तस्करी के अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है ।


               नशे के विरूद्ध गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक सतीश सरवैया, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक अंकित लोधी, आरक्षक अमित कुशवाह, आरक्षक हाकिम यादव, आरक्षक नवदीप अग्रवाल एवं साइबर सेल प्रभारी सउनि महेन्द्र सिंह चौहान और उनकी टीम आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.