Type Here to Get Search Results !

अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली 11 अक्टूबर 2026 को सागर में आयोजित होगी

 अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली 11 अक्टूबर 2026 को सागर में आयोजित होगी



गुना 


सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के चयनित अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा।


सेना द्वारा 01 जून से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम 12 जुलाई 2026 को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 14 जुलाई 2026 को उनकी ई-मेल पर भेज दिए गए हैं।


ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी के चयनित अभ्यर्थी, जो मध्यप्रदेश के अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा सहित 15 जिलों से संबंधित हैं, से अनुरोध है कि वे 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) स्थित रैली स्थल पर अपने प्रवेश पत्र में दिए गए निर्धारित समयानुसार रिपोर्ट करें।


रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही भर्ती रैली स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेज भर्ती अधिसूचना के अनुसार साथ लाना अनिवार्य है। साथ ही आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा इंटरनेट कनेक्शन युक्त स्मार्ट मोबाइल फोन भी साथ लेकर आना आवश्यक होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.