13 से 17 जुलाई तक जिले की सभी जनपद पंचायतों में लगेंगे प्रधानमंत्री आवास समाधान शिविर
गुना
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले की समस्त जनपद पंचायतों में 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री आवास समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लंबित किस्तों का निराकरण, दस्तावेजों में त्रुटियों का सुधार, आवास की किस्तों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा आवास से जुड़ी अन्य समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित जनपद पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं।
