Type Here to Get Search Results !

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 13 से 24 जुलाई तक

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 13 से 24 जुलाई तक


गुना 


कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गुना के द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु, जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक पदेन अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना की अध्यक्षता में दिनांक 13, 14 एवं 15 जुलाई 2026 एवं 21, 22, 23 एवं 24 जुलाई 2026 को शायकाल 04 बजे जिला पंचायत सभागार जिला पंचायत गुना में आयोजित की जावेगी। जिसमें परियोजना गुना ग्रामीण के 19 एवं बमोरी के 23 इस प्रकार कुल 42 प्रकरणों पर सुनवाई की जावेगी। 

दिनांक 13, 14 एवं 15 जुलाई को परियोजना गुना ग्रामीण एवं दिनांक 21, 22, 23 एवं 24 जुलाई 2026 को परियोजना बमोरी के प्रकरणों की सुनवाई की जावेगी। अनंतिम चयनित आवेदिका एवं आपत्तिकर्ताओं को संबंधित परियोजना अधिकारी द्वारा पृथक से बैठक की सूचना प्रदाय की जावेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.