अपंजीकृत मैरिज गार्डेंस का राजस्व एवं नगरपालिका टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण
नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में शहर के अपंजीकृत मैरिज गार्डेंस का राजस्व एवं नगरपालिका की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नायब तहसीलदार आरती गौतम, नगरपालिका टीम सहायक राजस्व निरीक्षक श्री ईशान खान एवं श्री दिनेश नामदेव, पटवारी श्री संतोष शर्मा द्वारा होटल सत्यम पैलेस, होटल प्रेम ग्रीन, शहनाई गार्डन एवं अन्य अपंजीकृत मैरिज गार्डेंस का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मैरिज गार्डनो के संचालकों को पंजीयन, आवश्यक अनुमतियों, एवं अन्य विधिक दस्तावेजों की जांच की गईं। टीम ने संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने, आवश्यक पंजीयन एवं अनुमति प्राप्त करने तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि बिना वैध पंजीयन के संचालन पाए जाने पर , नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं जांच अभियान जारी रहेंगे।
