अनुविभाग स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित
गुना
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा बुधवार को व्यवहार न्यायालय आरोन के सभागार में अनुविभाग स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यवहार न्यायाधीश श्री बी.एस. सोलंकी ने की।
बैठक में न्यायाधीश श्री सोलंकी ने सिविल प्रकरणों में शासकीय भूमि के हितों के संरक्षण तथा पट्टे की भूमि से संबंधित लंबित मामलों में शासन का पक्ष निर्धारित समय-सीमा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान शासकीय अधिवक्ता द्वारा लंबित प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। साथ ही नगर परिषद आरोन के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को संबंधित प्रकरणों में समय पर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में तहसीलदार आरोन श्री धीरेंद्र गुप्ता, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री एल.पी. तिवारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
