एसडीएम आरोन ने निजी अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब का किया निरीक्षण
गुना
एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा आरोन स्थित भोपाल मल्टी केयर हॉस्पिटल प्राइवेट एवं पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएमओ आरोन को इनके दस्तावेजो की जांच कर शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। हॉस्पिटल के साथ संचालित मेडिकल का लाइसेंस अवधि समाप्त हो जाने से समक्ष में मेडिकल बंद कराकर अग्रिम कार्यवाही किये हेतु निर्देशित किया गया।
इस निरीक्षण कार्यवाही के दौरान बीएमओ श्री अविनाश रघुवंशी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, राजस्व निरीक्षक आरोन श्री ब्रजेन्द्र सिंह बरैया उपस्थित रहे।
