Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एक ही दिन में 14 वारंटी किये गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*


 गुना कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एक ही दिन में 14 वारंटी किये गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं न्यायालयों से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के तहत न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए एक ही दिन में 14 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से जारी 14 वारंटों की तामीली सुनिश्चित की है ।


              गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी स्थाई, गिरफ्तारी वारंटों की तामीली निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं है, इसी तहत गत दिनांक 03 जुलाई को गुना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की अलग-अलग सूचनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 07 स्थाई वारंटों में 06 वारंटी 1-धरम पुत्र चुक्कीराम धावरी उम्र 48 साल निवासी शिवपुरी (प्र.क्र. 808/20, अप.क्र. 633/20 धारा 498ए भादवि), 2-विमलेश पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी कानपुर (उ.प्र.) (प्र.क्र. 44/20, धारा 138 एनआई एक्ट), 3-नवदीप पुत्र महेन्द्र सिंह सोलंकी उम्र 30 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुना (प्र.क्र. 04/20, अप.क्र. 01/20 धारा 323, 294, 506 भादवि एवं एससीएसटी एक्ट), 4-चंचल पुत्र देवेन्द्र मीना उम्र 30 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना (प्र.क्र. 918/21, अप.क्र. 143/21 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि), 5-धीरेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र राजेश सिकरवार उम्र 50 साल निवासी वलवंतनगर गुना (प्र.क्र. 1540/20, अप.क्र. 870/20 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट तथा प्र.क्र. 5949/17, अप.क्र. 627/17 धारा 25बी आर्म्स एक्ट), 6-सुनील पुत्र खिल्लू अहिरवार उम्र 35 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना (प्र.क्र. 156/19 धारा 138 एनआई एक्ट) को तथा 07 गिरफ्तारी वारंटों में 06 वारंटी 1-शरद पुत्र रामप्रसाद सेलर उम्र 40 साल निवासी पुरानी छावनी गुना (प्र.क्र. 176/26, अप.क्र. 693/25 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट),  2-प्रमोद पुत्र भैयालाल उम्र 39 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुना (प्र.क्र. 1899/20, अप.क्र. 1055/20 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि), 3-किशन पुत्र मुरारीलाल नागर उम्र 25 साल निवासी टेकरी रोड़ गुना (प्र.क्र. 1842/22, अप.क्र. 624/22 धारा 324, 323, 294, 34 भादवि), 4-विशन पुत्र मुरारीलाल नागर उम्र 30 साल निवासी टेकरी रोड़ गुना (प्र.क्र. 1842/22, अप.क्र. 624/22 धारा 324, 323, 294, 34 भादवि), 5-यूनिश पुत्र मकबूल शाह उम्र 40 साल निवासी पवन कॉलोनी गुना (प्र.क्र. 2379/24) एवं 6-अखिलेश पुत्र संजय मेहतर उम्र 25 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना (प्र.क्र. 2277/21, अप.क्र. 657/21 धारा 454, 354, 323, 506 तथा प्र.क्र. 748/23, अप.क्र. 393/23 धारा 327, 294, 506 भादवि)  को गिरफ्तार कर, इस प्रकार कुल 14 वारंट तामील कराए गए ।  


              गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश वर्मा, प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक विकास परिहार, प्रधान आरक्षक कमल सिंह रघुवंशी, प्रथम आरक्षक मोकम सिंह, प्रधान आरक्षक दिग्लेश धाकड़, आरक्षक नरेंद्र रावत, आरक्षक लोकेंद्र रघुवंशी, आरक्षक रतन सिंह एवं महिला आरक्षक प्रगति राजपूत की सराहनीय  भूमिका रही है ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हुआ, बल्कि फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को भी महत्वपूर्ण सफलता मिली तथा आगे भी न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के लिए इसी प्रकार सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी ।


               गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि न्यायालयीन आदेशों का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास न करें । न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुना पुलिस का विशेष अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता एवं प्रभावशीलता के साथ निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.