सहायक ग्रेड-2 पद पर पदोन्नत श्री नीतेश कुमार शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट
गुना
सामाजिक न्याय विभाग गुना में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री नीतेश कुमार शर्मा के सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत उन्होंने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ देते हुए नवीन दायित्वों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रिशु सुमन भी उपस्थित थे।
