Type Here to Get Search Results !

महाविद्यालय एन सी सी इकाई डी कम्पनी गुना मे हुई सत्र 2026-27 के लिए नई भर्ती

 महाविद्यालय एन सी सी इकाई डी कम्पनी गुना मे हुई सत्र 2026-27 के लिए नई भर्ती 



दिनांक 17/07/2026 को 35 वी वाहनी एन सी सी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजय वीर सिंह धाईया एवं एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल ए एन रेड्डी के आदेशानुसार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वी के तिवारी के मुख्य आथित्य मे एन सी सी अधकारी कैप्टेन मनोज कुमार भिरोरिया के मार्गदर्शन मे बटालियन से पधारे सूबेदार परगट सिंह एवं हवलदार मनप्रीत सिंह द्वारा सत्र 2026-27 कि कुल 53 जिसमे पुरुष हेतु 32 एवं महिला हेतु 21 वेकन्सी के लिए भर्ती प्रक्रिया सम्पन कराई गयी।

जिसमे सर्व प्रथम 10 बजे से सभी  एन सी सी हेतु इच्छुक नवीन प्रवेशित बिद्यार्थियों का शारीरिक नाप तोल कराई जिसमे लम्बाई, बजन, फ्लैट फुट एवं अन्य माप दंड देखे गए!उसके लिखित परीक्षा कराई एवं सभी का डॉक्यूमेंटेशन किया गया! 

 उसके बाद  कछ क्रमांक 33 मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि  गुना ट्रैफिक पुलिस के टी आई श्री आशीष सिंह रहे एवं  अध्यक्ष भौतिक विभाग के बिभाग अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल रहे, जिसमे सबसे पहले पूर्व कैडेट जो  महाराष्ट्र से अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लोटे एवं जिनकी पोस्टिंग अब पंजाब मे हो गयी है जो 19/07/26 जो अपनी जोइनिंग देंगें,का फूल माला पहना कर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया,साथ ही सत्र 2026-27 के लिए नई जिम्मेदारी हेतु रैंक सेरेमनी  आयोजित कराई गयी जिसमे सीनियर कैडेट अजय मीना को सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO )की रैंक पहनाई गयी एवं कैडेट जाग्रति शर्मा, खुशबू झा एवं निमित्त भार्गव को अंडर ऑफिसर  (UO)की रैंक पहनाई गई इसके बाद अन्य रैंक भी प्रदान की गयीं। कार्यक्रम का सफल संचालन कैडेट सानिया राजपूत ने किया! कार्यक्रम में सीनियर पास आउट कैडेट विकास धाकड़, प्रियांशु, राहुल अहिवार सहित अन्य कैडेट उपस्थित रहे, अंत में एन सी सी गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.