कूनो नदी के उद्गम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन समारोह आयोजित
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
गुना, 30 जून 2026 मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह मंगलवार को कूनो नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गुना श्री पन्नालाल शाक्य तथा अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्दन धाकड़ ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान जिले में नदियों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों सहित विभिन्न जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन, स्वच्छता, भूजल संवर्धन, वर्षा जल संचयन तथा नदी पुनर्जीवन के कार्य जनभागीदारी से संपादित किए गए।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, पंचायतों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने जल संरक्षण को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाकर भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
