*संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
आरोन थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का पुलिस ने शीघ्रता से किया सफल खुलासा
*दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही निरंतर जारी हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण का शीघ्र एवं सफल खुलासा करते हुए प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है ।
उल्लेखनीय है कि फरियादी अरविन्द रघुवंशी निवासी पुरी कॉलोनी आरोन के द्वारा आरोन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 24 जून 2026 को वह अपने एक परिचित की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक MP08 MK 8498) से रघुवंशी धर्मशाला, आरोन में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था । कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई । उक्त रिपोर्ट पर से आरोन थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 224/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोन थाना पुलिस ने चोरी गई मोटर सायकिल की तत्काल खोजबीन शुरू की गई एवं इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया । इसमें पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी जांच के आधार पर बाईक चोरी में शीघ्र ही दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी सरगर्मी से तलाश की गई । जिसके क्रम में दिनांक 29 जून 2026 की रात्रि में संदेहियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना पर आरोन थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोंनो संदेहियों 1-राहुल पुत्र गोपाल ओझा उम्र 23 वर्ष निवासी शिवशक्ति नगर आरोन तथा 2-राजू पुत्र गेंदालाल ओझा उम्र 30 वर्ष निवासी मठ मोहल्ला आरोन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया । इसके उपरांत पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई ।
गुना पुलिस का उद्देश्य जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना है । गुना पुलिस की ओर से जिले में आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा ।
आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक रामकुमार, आरक्षक सचिन परिहार, आरक्षक राम दांगी एवं आरक्षक सौरभ यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।
