Type Here to Get Search Results !

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान बना जनजागरूकता का सशक्त माध्यम

 "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान बना जनजागरूकता का सशक्त माध्यम


*अभियान के दसवें दिवस गुना पुलिस ने गांव-गांव, बस्तियों, शिक्षण संस्थानों एवं ग्राम रक्षा समितियों के माध्यम से चलाया व्यापक जनजागरण अभियान*


*ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक, नशामुक्त समाज निर्माण का दिलाया संकल्प*



               पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार जनजागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है । अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को अभियान के दसवें दिवस जिलेभर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।


               अभियान के तहत एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे द्वारा धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में ग्रामीण महिला-पुरुषों एवं युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई । उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया ।


               इसी प्रकार एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा द्वारा कुम्भराज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलबाड़ा स्थित कंजर समाज की बस्ती में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगों को नशे की बुराइयों से अवगत कराया गया तथा युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।


               अभियान के अंतर्गत थाना बजरंगगढ़, थाना जामनेर, थाना आरोन, थाना फतेहगढ़ एवं थाना मधुसूदनगढ़ पर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान समिति सदस्यों को समाज में नशामुक्ति के संदेशवाहक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया तथा सभी को स्वयं नशा न करने एवं अन्य लोगों को भी नशे की लत से मुक्त कराने हेतु प्रेरित करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई ।


               वहीं राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा हिन्दूपथ कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ नशामुक्ति जागरूकता रैली निकालकर युवाओं को नशे के विरुद्ध संगठित होने का संदेश दिया गया । रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रेरक संदेश दिया ।


               इसी प्रकार विजयपुर थाना पुलिस द्वारा ग्राम दौराना हाईस्कूल में विद्यार्थियों को "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।


               इसी क्रम में महिला थाना पुलिस द्वारा गुना शहर के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में स्थानीय रहवासियों से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया ।


               गुना पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा विभिन्न सामाजिक समूहों के मध्य लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सके ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.