Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री संबल योजना: गुना के 239 श्रमिक परिवारों को ₹5 करोड़ 36 लाख की राहत राशि

 मुख्यमंत्री संबल योजना: गुना के 239 श्रमिक परिवारों को ₹5 करोड़ 36 लाख की राहत राशि 


गुना 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बुधवार को सिवनी जिले से मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) 2.0 योजना के अंतर्गत राज्य के 16,754 श्रमिक परिवारों को ₹365 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुना जिले के 239 श्रमिक परिवारों को रूपये 5 करोड़ 36 लाख की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। 

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के जीवनस्तर में सुधार हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्री रमेश मालवीय, श्रम निरीक्षक श्री बृजेन्‍द्र सिंह अन्‍य स्‍टाफ संबल योजना से जुड़े हितग्राही उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.