Type Here to Get Search Results !

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 हजार रुपये की सामग्री जब्त

 अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 हजार रुपये की सामग्री जब्त


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। संभागीय उपायुक्त आबकारी ग्वालियर श्री संदीप शर्मा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में सोमवार को आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी राधाकिशन के नेतृत्व में ग्राम गढ़लागिर्द एवं बीसभुजा मंदिर के पीछे स्थित खेतों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम गढ़लागिर्द निवासी रंजीता पारदी, पत्नी धर्मराज के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही बजरंगगढ़ में एक आरोपी के खेत से मदिरा बरामद होने के संबंध में विवेचना जारी है।

दबिश के दौरान कुल 35 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 200 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 30 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक श्री गोविंद सिंह मीना, श्री अरुण कुमार शर्मा, श्री कमल बरौदिया तथा महिला आबकारी आरक्षक पूजा रघुवंशी एवं खुशबू रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखा जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.