Type Here to Get Search Results !

नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का दिया गया इनडेक्शन प्रशिक्षण (पाठ्यक्रम)

 नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का दिया गया इनडेक्शन प्रशिक्षण (पाठ्यक्रम)


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का 08 दिवसीय इनडेक्शन प्रशिक्षण (पाठ्यक्रम) का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले की सभी परियोजना अंतर्गत प्रथम चरण में नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को ICDS (एकीकृत बाल विकास सेवा) के तहत उनके कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियों एवं केन्द्र संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

प्रशिक्षण के दौरान प्रीति मौर्य पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुये इनडेक्शन प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में अवगत कराते हुये बताया कि, यह प्रारंभिक प्रशिक्षण एक मूलभूत क्षमता कार्यक्रम है जो कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE), मातृ स्वास्थ्य, पोषण निगरानी और सामुदायिक सहभागिता में आवश्यक कौशल प्रदान करता है, ताकि वे जमीनी स्तर पर एकीकृत बाल विकास सेवाएं (ICDS) प्रभावी ढंग से प्रदान कर सकें। 

प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश कुमार चंदेल द्वारा नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी रखना, टीकाकरण, और कुपोषण की पहचान करने एवं आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए सटीक, वास्तविक समय का डेटा प्राप्त करने के लिए पोषण ट्रैकर ऐप और स्मार्ट उपकरणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। ऋषभ रधुवंशी जिला समंवयक रॉकेट लर्निंग द्वारा प्रतिभागीयों को पोषण भी पढाई भी कार्यक्रम के तहत बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने हेतु अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण में महिला एवं बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक सीमा अहिरवार, सुरभी कुशवाह, प्रीति मोर्य, रचना शर्मा, सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.