Type Here to Get Search Results !

स्टार्टअप इण्डिया के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 जुलाई को

 स्टार्टअप इण्डिया के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 जुलाई को


गुना 

युवाओं, उद्यमियों और भावी उद्यमियों को स्वरोजगार और नवाचार से जोड़ने तथा उनके नये विचारों को व्यापार में बदलने के उद्देश्य से स्टार्टअप इण्डिया द्वारा तेजस योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इण्डस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एण्ड एण्डस्ट्री भारत सरकार के अधीन संस्था, मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर एवं जिला प्रशासन गुना के सहयोग से दिनांक 30 जुलाई 2026 को प्ले होटल, बस स्टेण्ड के पास, गुना में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। 

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप की बैसिक जानकारी के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है।

स्टार्टअप इण्डिया रजिस्ट्रेशन - अपने बिजनेस आईडिया को स्टार्टअप इण्डिया पोर्टल पर कैसे रजिस्टर्ड करें व टैक्स छूट का लाभ कैसे लें ।

बिजनेस मॉडल व प्लानिंग - एक छोटे से विचार को बड़े बिजनेस में कैसे बदलें और मार्केट रिसर्च कैसे करें। 

इन्क्युबेसन सेंटर व मेंटरशिप - कार्यक्रम के अन्तर्गत इन्क्युबेसन सेन्टर व मेंटरशिप की जानकारी।

फंडिंग और वित्तीय सहायता - स्टार्टअप के लिये सीड फंड सहायता, क्रेडिट गारंटी स्कीम, पेटेंट और बौद्धिक सम्पदा सहायता, सरकारी योजनाओं, बैंकों से मुद्रा लोन और अन्य वित्तीय संस्थाओं से आर्थिक सहायता कैसे प्राप्त करें।

कार्यशाला में भाग लेने हेतु इच्छुक उम्मीदवार लिंक https://forms.gle/D6kXDNMp8oipUJuD9 पर पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, गुना में सम्पर्क कर सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.